Breaking News

ये हैं रियल ब्रांड एंबेसडर : घर से थैला लेकर निकले लोगों को फूल देकर करते हैं सम्मानित

  • लोगों ने कहा नहीं करेंगे प्लास्टिक केरीबैग का उपयोग

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने स्वच्छ्ता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किये गए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में दुर्ग नगर निगम की रैंकिंग बेहतर बनाने के लिए लगभग 50 से ज्यादा ब्रांड एंबेसडरों में से अधिकांश लोगों ने अभी तक कोई काम नहीं किया है। सिर्फ इक्का दुक्का ब्रांड एम्बेसडर ही स्वच्छता के प्रति जवाबदेही निभाते हुए सड़कों पर निकले हैं।

ऐसे ही एक बुजुर्ग ब्रांड एम्बेसडर हैं – डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही। दुर्ग को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए डॉ पाणिग्रही ने अनूठा तरीका अपनाया है। आज सुबह 7 बजे महाराजा चौक पर खड़े होकर उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से सब्जी लेने आए ऐसे लोगों को फूल देकर सम्मानित किया, जो घर से थैला लेकर आए थे।

डॉ पाणिग्रही ने नागरिकों को फूल देते हुए नगर निगम दुर्ग को स्वच्छ बनाने की अपील करते हुए सभी नागरिकों से सहयोग भी मांगा। बुजुर्ग ब्रांड एंबेसेडर डॉ. पाणिग्रही ने करीब 3 घंटे तक मौके पर रह कर आते-जाते नागरिकों से चर्चा की और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। नागरिकों ने भी प्लास्टिक का उपयोग न करने की प्रतिबद्धता जताई।

डॉ पाणिग्रही ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों से जारी प्लास्टिक मुक्त अभियान का असर अब दिखने लगा है। थैला लिए बिना बाजार आने वाले लोग अब थैला लेकर आते हैं। निरंतर जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने से अच्छा परिणाम निकलेगा और हमारा दुर्ग सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त होगा।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!