द सीजी न्यूज डॉट कॉम
यूक्रेन से भारत लौट छत्तीसगढ़ के 6 छात्रों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। ये छात्र छत्तीसगढ़ से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए थे। आज एयर इंडिया की फ्लाइट से ये छात्र नई दिल्ली वापस आए हैं। छात्रों के ठहरने के लिए छत्तीसगढ़ सदन में व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इन छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें छत्तीसगढ़ में उनके घर तक सकुशल वापसी का आश्वासन दिया।


यूक्रेन से प्रदेश के छात्रों के सकुशल वापसी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है। यू्क्रेन के विभिन्न शहरों से आ रहे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों की वापसी का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार देर रात इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है – यूक्रेन से अपने निजी खर्चें से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal