Breaking News

बेलारूस के बॉर्डर पर रूस से बातचीत को तैयार हुआ यूक्रेन : पुतिन ने परमाणु बलों को अलर्ट पर रखा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के चौथे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने रूस ने हमले और ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक सैकड़ों नागरिकों की मौत की खबर है। ताजा खबर यह है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया है कि वह रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन बेलारूस में नहीं। यूक्रेन ने विकल्प दिया है कि रूस चाहे तो बेलारूस की सीमा पर बातचीत हो सकती है। इससे पहले जेलेंस्की ने रूस को इस्तांबुल, बुडापेस्ट समेत ऐसे देशों में चर्चा का विकल्प दिया था, जहां रूस का ज्यादा प्रभाव नहीं है।

युद्ध थोपने के बाद से रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। यूक्रेन संकट को लेकर आज रात 1.30 बजे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई है। इसमें फैसला होगा कि यूक्रेन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में विशेष सत्र बुलाया जाए या नहीं।

क्या रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा ?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने परमाणु बचाव बल को तैयार रहने का निर्देश दिया है। रूसी सेना अब तक यूक्रेन पर पूरी तरह से कब्जा करने में असफल रही है। पश्चिमी देश लगातार यूक्रेन को सैन्य मदद पहुंचाने में जुटे हैं। ऐसे में पुतिन की ओर से परमाणु ताकत के इस्तेमाल की आशंकाएं एक बार फिर बढ़ने लगी हैं।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!