- हंगरी, पोलैंड, रोमानिया की सीमा से निकलने वाले भारतीयों के लिए सहायता केंद्र स्थापित
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भारत के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन से पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाक गणराज्य की सीमा पार कर चुके भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए 24×7 नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं। मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए एक ट्विटर हैंडल भी बनाया है।
यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने बनाया ट्विटर हैंडल
भारतीय विदेश मंत्रालय ने रूस के हमले के बीच यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए एक ट्विटर हैंडल बनाया है। इसके जरिए फंसे हुए छात्र और नागरिक अपनी जानकारी दे सकेंगे और सरकार उन्हें निकालने में पूरी मदद करेगी।
विदेश सचिव ने जारी की यूक्रेन से भारतीयों को लाने वाली फ्लाइट्स की सूची
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानों की सूची का ब्योरा दिया है। सभी छात्रों से अपील की गई है कि या तो वे हंगरी और रोमानिया के बॉर्डर तक पहुंचें या अगर वे निकलने की स्थिति में नहीं हैं, तो दूतावास की तरफ से अगले निर्देशों का इंतजार करें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal