Breaking News

कांग्रेस सदस्यता अभियान में कसावट लाने दुर्ग पहुंचे जिला संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन : तेजी से सदस्यता बढ़ाने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष व दुर्ग जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन व छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्षों व कांग्रेस पार्षदों की विशेष बैठक लेकर सदस्यता अभियान में कसावट लाने के निर्देश दिये। इस दौरान तेज गति से कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने दिशानिर्देश दिए गए।

बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल व ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष  भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव और दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी सीजू एंथोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में गिरीश देवांगन ने कहा कि दुर्ग शहर के 60 वार्डों में प्रत्येक बूथ में कम से कम 200 से ज्यादा सदस्य बनाना है। पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, पार्षद, छाया पार्षद की जिम्मेदारी है। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों के साथ एक-एक कर सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि हम सब पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। कांग्रेस सदस्यता अभियान में सब मिल कर काम करें और हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने में सक्षम हैं। पूरा विश्वास है कि हम ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस सदस्य बनाने में सफल होंगे। ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों से रिपोर्ट मांग कर सदस्यता अभियान की जानकारी दी।

बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद और आभार प्रदर्शन निर्मल कोसरे ने किया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्षद मदन जैन, अब्दुल गनी, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, महीप सिंह भुवाल, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, नंदकुमार सेन, महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, शिव कुमार वर्मा, प्रकाश ठाकुर, हीरा वर्मा, दुर्गा गजभिए, प्रमोद राजपूत, राजीव गुप्ता, पप्पू चंद्राकर, पार्षद भोला महोबिया, दीपक साहू, राजकुमार नारायणी, अनूप चंदनिया, बृजलाल पटेल, जमुना साहू, नजहत परवीन, सत्यवती वर्मा, संजय कोहले, ज्ञानदास बंजारे, बृजेंद्र भारद्वाज, मनदीप सिंह भाटिया, श्रद्धा सोनी, हरीश साहू, राजेश शर्मा, कृष्णा देवांगन, शंकर ठाकुर, रत्ना नारमदेव, सतीश देवांगन, हेमेश्वरी निषाद, गोलू गुप्ता, काशीराम रात्रे, हमीद खोखर, मनी गीते, जयश्री जोशी, मनीष बघेल, महेश्वरी ठाकुर, निर्मला साहू, प्रेमलता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, शिवाकांत तिवारी, हेमंत तिवारी, पाशी अली, अशोक मेहरा, गौरव उमरे, राहुल अग्रवाल, सनी साहू, अनीस रजा, विमल यादव, आनंद कपूर ताम्रकार, प्रकाश गीते, राकेश सिन्हा, देवेश मिश्रा, अशफाक अहमद, शकुन ढीमर, शिशिरकांत कसार, लालाराम चौहान, भोजराज यादव, अजय जैन सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर अकबर का बड़ा खुलासा

एसआईआर की प्रक्रिया में चार गुना वोटरों के नाम हटाए गए   THE CG NEWS  रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!