द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग जिले के मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी पद पर डा जेपी मेश्राम के कार्यभार ग्रहण करने पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सैय्यद असलम ने पूर्व सीएमएचओ डा गंभीर सिंह ठाकुर के कार्य करने की शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि 1 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त होने पर कोविड काल मे बेहतरीन कार्यों के कारण उन्हें सेवावृद्धि दी गई।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम, जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक व संभागीय महामंत्री सत्येन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न केडरों के प्रतिनिधियों ने विश्वास दिलाया कि दुर्ग जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सभी अधिकारी-कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर डा. सतीश मेश्राम, डा सुगम सावंत, डा अनिल शुक्ला, डा सी.बी.एस. बंजारे, नेत्र प्रकोष्ठ से एम आर शेख, अरूण सिंह, स्टाफ नर्सिंग से मेट्रन बोरकर ,पुष्पा बांधे, मंजू डे, प्रीति सिंग, राघवेंद्र साहू, रोशन सिंह, चंदाकर, दीपक गायकवाड़, बी एल वर्मा, विक्रम रामटेके, जी मोहन राव, आर विश्वास, मिर्जा निसार अहमद, विजय जान, शेखर तालुरी, धनी राम ठाकुर, मुरली मनोहर वर्मा, हेमलता गीते, संध्या वर्मा, वर्षा सुल्लेरे, अशोक सूर्यवंशी, खिलावन चंदाकर, एलडी धोटे, आलोक, शत्रुघन मांझी, नरेश, रवि ताम्रकार, राखी, चंद्र हास, लक्ष्मी, अनिता, सोनसीर, हर्षा मानिकपुरी, राकेश यादव, सोनी, धीरज, जेडी मानिकपुरी सहित बडी संख्या में संघ के पदाधिकारियों ने डा. मेश्राम का स्वागत किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal