- स्टेट स्कूल का नाम, स्वरूप, विषय, स्कूल की सीटें, माध्यम पहले की तरह रहेंगे
- आधुनिकीकरण के साथ नए स्वरूप में होगा संचालित : सुविधाओं में होगा विस्तार
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / भूपेश सरकार के स्कूली शिक्षा मॉडल की पूरे देश में तारीफ हो रही है। सरकारी स्कूल भवनों को संवारने के साथ ही शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास राजनांदगांव जिले में किया जा रहा है। जिला मुख्यालय में वर्षों से उपेक्षित एक स्कूल के कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। स्कूल की मौजूदा तस्वीर देखिये और कायाकल्प की तस्वीरें भी देखिये… सचमुच बेहद सराहनीय वर्कप्लान बनाया गया है।

स्टेट हाई स्कूल को प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। स्कूल भवन की भव्यता के साथ सभी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पुराने स्कूल भवन का जीर्णोद्धार और निर्माण के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए आदर्श स्कूल के रूप में तब्दील किया जाएगा।

स्कूल के जीर्णोद्धार के साथ स्कूल के मूल स्वरूप, नाम, विषय, माध्यम और स्कूल के सीट की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों को सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। राजनांदगांव शहर के प्राचीन महंत राजा बलराम दास बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी माध्यम से ही पढ़ाई होगी।


जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने बताया कि स्टेट स्कूल की यादों को बरकरार और सहेजने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। स्टेट स्कूल के जीर्णोद्धार के दौरान स्कूल के मूल स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आकर्षक क्लासरूम, कम्प्यूटर कक्ष, लाईब्रेरी, आधुनिक लैब, खेल मैदान, उद्यान, स्कूल का प्रवेश द्वार, मेस और डायनिंग हॉल, प्राचार्य और शिक्षकों के लिए स्टॉफ रूम, टायलेट जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal