- ईराक के पहले प्रधानमंत्री अब्द अल रहमान अल गिलानी के परपोते हैं

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
इस्लाम के महान सूफी संत हज़रत अब्दुल कादिर जीलानी “गौसे आजम” (जिनकी मजार शरीफ, बगदाद शरीफ, ईराक में है), के वंशज सैयद हाशिमुद्दीन अल गिलानी अल बगदादी 19 मार्च को जगदलपुर आएंगे। वे दोपहर 12:10 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे स्थानीय मुस्लिम कब्रिस्तान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात में स्थानीय जमाल मिल ग्राउंड में एक बड़े जलसे का आयोजन होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से मुस्लिम समाज के लोग आ रहे हैं। उनके ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था आम मुस्लिम जमात जगदलपुर की तरफ से की जा रही है।
महान सूफी संत गौसे आजम को “मानवता और भाईचारे के पैगाम के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। उन्होंने समाज को भूखों को खाना खिलाने और बेसहारों की मदद करने जैसी शिक्षा दी है। आज भी पूरी दुनिया में मुस्लिम समाज के लोग ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर उनके नाम पर लंगर खिलाते हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हर वर्ग, हर समाज के लोगों से मोहब्बत करना” यही पैगाम लेकर गौसे आजम के वंशज बस्तर की भूमि पर आ रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal