द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा 3 अप्रैल को जगदलपुर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने संघ के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की और सम्मेलन में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

मुलाकात करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ पिछड़ा कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, प्रदेश संरक्षक लीला राम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह साहू, कोषाध्यक्ष गंगाराम बघेल, महासचिव गुड्डू रामपाल, बस्तर के जिला अध्यक्ष तरुण धाकड़, छोटेलाल यादव शामिल थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal