द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / तमेर पारा में पिछले दिनों हिंदू युवा मंच के सदस्यों द्वारा लाठी-डंडे लहराने और गालीगलौच करने के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में शिवम सिंह, अभिषेक शर्मा, राजेश शर्मा, गोविंद नायडू, राजा देवांगन, राहुल जैन शामिल हैं। कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ ताम्रकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक ताम्रकार सहित कई सामाजिक संगठनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को हिंदू युवा मंच के लगभग डेढ़ सौ सदस्यों ने तमेरपारा में आकर लाठी-डंडे तलवार लहराते हुए गाली गलौच की। समाज के अनुपम ताम्रकार के घर पर उनकी माता और बहन अकेली थी, तब मारने की धमकी दी गई। तमेर पारा में रहने वाले माता-बहनों और बुजुर्गों के साथ अभद्र गाली गलौच से दहशत का माहौल बन गया है। ऐसे तमाम लोगों पर उचित दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद कल पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal