Breaking News

तमेर पारा में विवाद और गुंडागर्दी के मामले में हिंदू युवा मंच के गोविंद राज नायडू समेत 6 गिरफ्तार : जेल भेजे गए

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / तमेर पारा में पिछले दिनों हिंदू युवा मंच के सदस्यों द्वारा लाठी-डंडे लहराने और  गालीगलौच करने के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में शिवम सिंह, अभिषेक शर्मा, राजेश शर्मा, गोविंद नायडू, राजा देवांगन, राहुल जैन शामिल हैं। कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ ताम्रकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक ताम्रकार सहित कई सामाजिक संगठनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को हिंदू युवा मंच के लगभग डेढ़ सौ सदस्यों ने तमेरपारा में आकर लाठी-डंडे तलवार लहराते हुए गाली गलौच की। समाज के अनुपम ताम्रकार के घर पर उनकी माता और बहन अकेली थी, तब मारने की धमकी दी गई। तमेर पारा में रहने वाले माता-बहनों और बुजुर्गों के साथ अभद्र गाली गलौच से दहशत का माहौल बन गया है। ऐसे तमाम लोगों पर उचित  दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद कल पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।   

 

Check Also

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वर्ष 25-26 में अर्जित किया 55 करोड़ का शुद्ध लाभ – प्रीतपाल बेलचंदन

बैंक की 111वाँ वार्षिक आमसभा प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न THE CG NEWS दुर्ग। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!