Breaking News

विधायक के नेतृत्व में दुर्ग में महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन : गैस सिलेंडर और बाईक को माला पहनाई : बढ़ती कीमतों से आम आदमी का जीना मुहाल

  • सायकल चलाते हुए ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर पूरे देश में आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई मुक्त भारत का आव्हान करते हुए बढ़ती महंगाई का विरोध किया गया। केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार के खिलाफ दुर्ग शहर में भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा जगह-जगह अनूठा प्रदर्शन किया गया।

वोरा ने सबसे पहले अपने निवास पर मोटर सायकिल और गैस सिलेंडर को माला पहनाकर विरोध जताया उसके बाद कार्यकर्ताओं समेत सायकल चलाते हुए वोरा ने ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली और खाद्य तेल के टिन के डब्बे बजाते हुए केंद्र की बहरी सरकार को जगाने का प्रयास किया।

वोरा ने मोदी सरकार की विफल नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिर्फ पोस्टर, बैनर और प्रचार तंत्र से सरकार चलाई जा रही है। पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, खाद्य तेल समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। कमर तोड़ महंगाई से मध्यम वर्ग का जीना मुहाल हो गया है। चुनावी समय में सरकार जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का खेल रचती है और चुनाव होने के बाद हर दिन कीमतें बढ़ने लगती हैं। जनता अब भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को भली-भांति पहचान चुकी है। लोग अब यूपीए सरकार की कार्यशैली और आर्थिक प्रबंधन को याद कर रहे हैं।

पूर्वी ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा बाइक, गैस सिलेंडर और खाद्य तेल का डब्बा दिखाकर महंगाई का विरोध किया गया

वोरा ने कहा कि देश में जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाले छत्तीसगढ़ विकास मॉडल को लागू करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आम जनता को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही महंगाई से लड़ने लोग सक्षम हो सकें।

उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों और नागरिकों ने गैस सिलेंडर पर माल्यार्पण कर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष गया पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। पूर्वी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पाली के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत सिंह भुई, सुशील भारद्वाज उपस्थित थे। पूर्वी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में राकेश ठाकुर, वार्ड 15 की पार्षद उषा ठाकुर, खुशी, एल्डरमैन हरीश साहू, लता नेताम, राकेश साहू, डॉ केशव सिन्हा सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!