द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के विभिन्न जिलों के भ्रमण के दौरान राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, जल जीवन मिशन, चिटफंड आवेदनों की स्क्रूटनी की प्रगति, सी-मार्ट की स्थापना-संचालन, शालाओं में अच्छे शौचालय का निर्माण व उपयोग, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम और आश्रम में रूरल इंस्डट्रीयल पार्क और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में काम कर रहे समूहों के उत्पादों के क्रय की स्थिति के साथ ही ग्रामीण हाट बाजार क्लीनिक योजना की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री सभी जिलों में गौठानों के संचालन, अधिकारियों द्वारा गौठानों के निरीक्षण और स्व-सहायता समूहों को समय पर भुगतान, खरीफ सीजन 2022 में 5 लाख हेक्टेयर में धान के बदले अन्य फसल लेने की तैयारी, सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, प्रमुख नदियों में गंदे नालों का प्रवाह रोकने और एसटीपी के निर्माण, आगामी खरीफ में वर्मी कम्पोस्ट के अधिक से अधिक उपयोग की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
सीएम का दौरा शुरू होने से पहले मुख्य सचिव अमिताभ जैन 1 अप्रैल को शाम 4 बजे आयोजित सभी संभागायुक्त कमिश्नर, जिला कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ की वर्चुअल बैठक में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में सभी कमिश्नर, कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal