द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश भर से आए नगरीय निकाय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने मुख्यमंत्री बघेल द्वारा नगरीय निकायों के पदाधिकारियों के मानदेय में दोगुना वृद्धि, नगरीय निकायों को विकास के लिए 579 करोड़ की राशि और महापौर, अध्यक्ष व पार्षद निधि में डेढ़ गुना बढोत्तरी की घोषणा पर उनका आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश भर के नगर निगमों के महापौर व सभापति और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षगण शामिल हुए। नगरीय निकाय पदाधिकारियों ने भूपेश है तो भरोसा है के नारों के साथ गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इन घोषणाओं से प्रदेश भर के नगरीय निकाय पार्षदों और अन्य पदाधिकारियों में हर्ष की लहर है। वे दोगुने उत्साह और मनोबल से जनता के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे। जनसुविधाओं में बढोत्तरी के कार्यों को गति मिलेगी।

मानदेय और विकास निधि वृद्धि की सौगात पर नगरीय निकाय पदाधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों राज्य के सभी नगर निगम के महापौर, सभापति, नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों का मानदेय व वित्तीय शक्ति बढ़ाकर दोगुना करने की घोषणा के साथ ही महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि को बढ़ाकर डेढ़ गुना करने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास व जनसुविधा के कार्यों के लिए 579 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी, जिसके तहत नगर निगमों को 10-10 करोड़, नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और नगर पचायतों को 3-3 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए मिलेंगे।

मानदेय और विकास निधि वृद्धि की सौगात पर नगरीय निकाय पदाधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि पहली बार नगरीय निकाय पदाधिकारियों का मानदेय और विकास निधि एक साथ बढ़ाई गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि जल्द ही राजधानी रायपुर में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमे प्रदेश भर से नगरीय निकाय पदाधिकारी जुटेंगे। राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख कहा कि मुख्यमंत्री ने सकारात्मक फैसले लेते हुए सम्मानजनक विकास निधि राशि दी है।
इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, रायपुर महापौर एजाज ढेबर व सभापति प्रमोद दुबे, राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव, चिरमिरी महापौर कंचन जयसवाल, रायगढ़ महापौर जानकी काटजू, बीरगांव महापौर  नंदलाल देवांगन व सभापति कृपाराम निषाद, धमतरी महापौर विजय देवांगन, भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद और नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों में बालोद से विकास चोपड़ा, राजिम से  धनराज मध्यानी, डोंगरगांव से हीराभाई, बेरला से राजबिहारी कुर्रे, मनेन्द्रगढ़ से प्रभा पटेल, बलौदा से ललिता पटेल, भानूप्रतापपुर से बबला पाढ़ी, राहौद सत्या गुप्ता, बागबाहरा से चेतराम, गुरुर से टिकेश्वरी साहू, छुरिया से राजकुमारी सिन्हा, अर्जुन्दा से चन्द्रहास देवांगन, धमधा से सुनीता गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।