Breaking News

माँ कर्मा जयन्ती समारोह में शामिल हुए विधायक वोरा : साहू समाज की संस्कृति व रीति रिवाजों को सहेजकर रखने के प्रयासों की तारीफ की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग। उरला में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल शामिल हुए। इस अवसर पर वोरा ने कहा कि भक्त माता कर्मा श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि एकता किसी भी समाज को मजबूती प्रदान करती है। साहू समाज की एकता और सामंजस्य की हर जगह प्रशंशा होती है। साहू समाज की तरह दूसरे समाज भी एकता के सूत्र में बंधे। साहू समाज ने अपने समाज की संस्कृति, रीति-रिवाजों को बखूबी संजोकर रखा है, जो कि प्रशंसा योग्य है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि साहू समाज के लोग आज हर क्षेत्र में अपनी योग्यता सिद्ध कर जिले व राज्य का नाम रौशन कर रहे है। इस अवसर एमआईसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया, जमुना साहू, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, कुमारी साहू, दुष्यन्त देवांगन, ओम प्रकाश जोशी के अलावा साहू समाज के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!