Breaking News

खैरागढ़ में वोरा, विकास और छाबड़ा ने कांग्रेस के पक्ष में किया धुआंधार जनसंपर्क

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

खैरागढ उपचुनाव में कांग्रेस ने धुआंधार प्रचार अभियान छेड़ दिया है। आज तीन कांग्रेस विधायकों ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मोर्चा संभाला। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा, रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय और बेमेतरा के विधायक आशीष छाबड़ा ने खैरागढ़ शहर में वार्डों में जनसंपर्क किया।

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए विधायकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कल्याणकारी कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। खैरागढ़ में चुनाव प्रचार के बाद देर शाम वोरा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने छुईखदान में जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

विधायक अरुण वोरा ने बताया कि खैरागढ़ क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए कार्यों से क्षेत्र की जनता प्रभावित है। इसका लाभ कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को मिलेगा। वोरा ने कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र में खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा सहित अन्य घोषणाओं से भी क्षेत्र की जनता में हर्ष है। वोरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उपचुनाव में कांग्रेस की जीत तय है।

Check Also

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!