- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी की
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग जिले की ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर दिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत अमलेश्वर की सीमाएं ही नगर पंचायत अमलेश्वर की सीमाएं होंगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
