द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर बॉयोडीजल के अवैध भंडारण और विक्रय की रोकथाम के लिए जांच दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। आज जिला खाद्य कार्यालय के अधिकारियों, एच.पी.सी.एल, बी.पी.सी.एल और आई.ओ.सी.एल. के सेल्स आफिसरों के संयुक्त जांच दल ने सूचना मिलने पर जंजगिरी, कुम्हारी में बॉयोडीजल के अवैध भंडारण और विक्रय की जांच की।
जंजगिरी स्थित शिवाय फ्यूल्स द्वारा अवैध रूप से बायोडीजल का भंडारण और विक्रय करना पाया गया। फर्म के 2 भूमिगत टैंक में बायोडीजल का अवैध भंडारण किया गया था। अवैध रूप से बॉयोडीजल मंगाकर भंडारण और विक्रय का कार्य किया जा रहा था। फर्म द्वारा मोटर स्पिरिट और हाई स्पीड डीजल आइल आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर फर्म के विरूद्ध कार्रवाई कर फर्म को सील किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal