Breaking News

सतरेंगा और गंगरेल डेम में बढ़ेगी पर्यटन सुविधाएं : अमरकंटक जाने के लिए बनेगी नई गुणवत्तायुक्त सड़क

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा के दौरान लोक कलाकारों से योजनाओं का प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक कार्य की विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि अमरकंटक जाने के लिए गुणवत्तायुक्त सड़क का निर्माण किया जाएगा। बैठक में पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित चीफ सेक्रेटरी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार स्थानीय बोली, शैली में होना चाहिए। इन योजनाओं को नागरिकों तक पहुचाया जाए। इसके लिए लोक कलाकारों की मदद ली जाए। विशेष संरक्षित जनजातियों तक उनकी भाषा शैली में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश  दिए। मुख्यमंत्री ने नए पर्यटन केंद्र विकसित करने के निर्देश भी दिये। सीएम ने कहा कि पुराने मोटल्स के समुचित उपयोग के लिए कार्ययोजना बनाएं।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!