द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे भीषण ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों को निर्देश देते हुए कहा है कि ग्रीष्म लहर से नागरिकों को बचाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं।सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही अस्पतालों में तत्काल इलाज की सुविधा दी जाए। सीएम ने कहा है कि ग्रीष्म लहर से नागरिकों को बचाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्था अनिवार्य रूप से करें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

