Breaking News

मुख्यमंत्री आज करेंगे खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ

  • 6 करोड़ 51 लाख रूपए के कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
  • चिटफंड कंपनी के डेढ़ करोड़ रूपए की राशि निवेशकों को करेंगे वितरित
  • जिले में स्थापित 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का करेंगे लोकार्पण
  • खैरागढ़ महोत्सव का आयोजन 27 से 30 अप्रैल तक

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 अप्रैल को रायपुर और राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बघेल दोपहर 12 बजे अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड-19 संक्रमण के संबंध में आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। शाम 6 बजे राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में दावते रोजा इफ्तार में शामिल होने के बाद 6.40 बजे कार से राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे।

सीएम रात 8 बजे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ पहुंचकर वहां खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वे इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को लगभग 6.51 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री खैरागढ़ से रात्रि 9 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। खैरागढ़ में मुख्यमंत्री चिटफंड कंपनी के डेढ़ करोड़ रूपए की राशि निवेशकों को वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री जिले में स्थापित 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण करेंगे।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा खैरागढ़ महोत्सव का आयोजन 27 से 30 अप्रैल 2022 तक किया जा रहा है। महोत्सव का उद्घाटन 27 अप्रैल को शाम 7.30 बजे विश्वविद्यालय परिसर क्रमांक 1 खैरागढ़ में किया जाएगा। विशिष्टि अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक खैरागढ़ यशोदा नीलाम्बर वर्मा उपस्थित रहेंगे।

खैरागढ़ महोत्सव का समापन समारोह का आयोजन 30 अप्रैल 2022 को शाम 6.30 बजे विश्वविद्यालय परिसर क्रमांक 1 खैरागढ़ में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति पद्मश्री मोक्षता (ममता) चंद्राकर करेंगी। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक एवं संसदीय सचिव (संस्कृति) कुंवर सिंह निषाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक खैरागढ़ यशोदा नीलाम्बर वर्मा व नगर पालिका खैरागढ़ के अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा उपस्थित रहेंगे।

Check Also

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन  (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न अधिकारियों-कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!