Breaking News

नगरीय प्रशासन मंत्री से मिले वोरा : दुर्ग में विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने का आग्रह किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया से मुलाकात कर दुर्ग शहर में विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने का आग्रह किया। वोरा ने कहा कि ठगड़ा बांध के लिए ब्याज मद से राशि स्वीकृत नहीं हुई है। यह कार्य अत्यावश्यक है। राशि न मिलने के कारण वर्तमान में पिकनिक स्पॉट का काम काफी धीमी गति से काम चल रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री ने शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया है। चर्चा के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे।

वोरा ने कहा कि नगर निगम, दुर्ग में वरिष्ठ इंजीनियर या तो सेवानिवृत होने वाले हैं या उनका ट्रांसफर हो गया है। नगर निगम में तीन एक्जीक्यूटिव इंजीनियर की आवश्यकता है। उनकी नियुक्ति होने से विकास कार्यों में गति आएगी और निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग हो सकेगी। वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी नगर निगमों के लिए 140 करोड़ रुपए स्वीकृत किये हैं। दुर्ग नगर निगम को 10 करोड़ रुपए मिलना है।

वोरा ने यह राशि तत्काल जारी करने का आग्रह किया ताकि विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सके। वोरा ने दुर्ग शहर में तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए राज्य प्रवर्तित योजना स्वीकृत होने के बाद राशि न मिलने की जानकारी देते हुए कहा कि यह राशि तत्काल मिलने पर तालाबों का सौंदर्यीकरण हो सकेगा।

 

Check Also

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन  (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न अधिकारियों-कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!