- वोरा ने 28 को सीएम के भिलाई प्रवास के दौरान आत्मांद स्कूलों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया : सीएम ने 29 को 50 नए स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा कर दी
- कलेक्टर से पटरीपार, बोरसी और चंद्रशेखर आजाद स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने का प्रस्ताव भेजने कहा
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 50 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा का वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने स्वागत किया है। वोरा ने कहा कि हर वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का मौका देने की मुख्यमंत्री की नीति अभिनंदनीय है। इस योजना से समाज के हर वर्ग को समान रूप से शिक्षा हासिल करने का मौका मिल रहा है। 172 स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ होने के बाद लगातार एडमिशन के लिए होड़ मची है। सीटें बढ़ाने के बावजूद एडमिशन लेने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।
आपको बता दें कि वोरा ने 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री के भिलाई प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अगले ही दिन 29 अप्रैल को प्रदेश में 50 नए स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा कर दी।

वोरा ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से दुर्ग के तीन स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने का प्रस्ताव शासन को भेजने कहा है। वोरा ने कलेक्टर से कहा कि दुर्ग शहर में वर्तमान में केवल दीपक नगर में ही स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ है। पटरीपार और बोरसी में एक-एक स्कूल के साथ ही चंद्रशेखर आजाद स्कूल को भी स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड किया जाना चाहिए। इन स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि दुर्गवासियों को उत्कृष्ट शिक्षा देने की योजना का लाभ मिल सके।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
