द सीजी न्यूज
भिलाई नगर/ जिन लोगों के पास देश में किसी भी स्थान पर पक्का आवास नहीं है और वे 31 अगस्त 2015 के पूर्व से भिलाई में निवासरत हैं, जिनकी आय 3 लाख से कम है, किरायेदारी में निवास कर रहे है और छत्तीसगढ़ प्रदेश के मूल निवासी है। उन्हें मोर मकान-मोर चिन्हारी के तहत आवास का लाभ मिलेगा।
सबसे पहले नाला, केनाल, झुग्गी, झोपड़ी, स्लम एरिया में निवासरत लोगों को मोर मकान-मोर चिन्हारी के तहत आवास देने की योजना है, ऐसे परिवारों को आवास योजना से जोड़ने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है उन्हें सूचना देकर 30 दिवस के भीतर निर्धारित राशि और दस्तावेज जैसे मतदाता परिचय पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ निवासरत होने का साक्ष्य, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पट्टा हो तो पट्टा की मूल प्रति, बैंक पासबुक की छाया प्रति, शपथ पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि जमा करने की सूचना दी जा रही है।
इन हितग्राहियों के आवास न लेने पर किराएदारी में रह रहे लोगों को आवास देने का मौका मिलेगा जिसके लिए जल्द ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मोर मकान-मोर चिन्हारी के तहत माइलस्टोन स्कूल खमरिया में 810, ग्रीन वैली खमरिया में 84, सूर्या विहार मॉल के पास खमरिया में 1120, सूर्या विहार मॉल के पीछे खमरिया में 493, कोहका में 58, कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे खमरिया में 322 और एनआर स्टेट खमरिया में 210 मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें से अधिकतर मकानों का स्ट्रक्चर खड़ा हो चुका है, केवल कुछ कार्य जैसे पानी, बिजली के कार्य ही शेष है।
सर्व सुविधा युक्त आवास में पानी, बिजली, सड़क, नाली जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद है और एक आलीशान कॉलोनी से कम का मंजर नहीं दिखाई देता। अम्रपाली वनांचल सिटी में 312, शांति नगर कोहका में 36, ट्रेंचिंग ग्राउंड कुरूद के समीप 32 इस प्रकार कुल 380 मकान हितग्राहियों के लिए पूरी तरीके से रहने के लिए तैयार हो गए हैं। कई हितग्राही आबंटन के बाद इसमें निवासरत भी है। महापौर नीरज पाल ने आवास योजना का लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
