द सीजी न्यूज
श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बोरे बासी खाने की अपील के बाद दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज रविवार को सुबह 9 बजे श्रमिक चौक, गोंडवाना भवन और एलएलआरएम सेंटर में बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। इससे पहले पूर्वी ब्लाक व दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में वोरा ने गोंडवाना भवन में श्रमिकों का गमछा पहनाकर सम्मानित किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में करीब सौ से ज्यादा श्रमिकों और कांग्रेसजनों ने बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान बढ़ाया।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कहा कि श्रमिक समाज का बहुत महत्पूर्ण हिस्सा हैं। उनकी श्रमशक्ति के कारण ही देश दुनिया का विकास हो पा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों की शक्ति और मेहनत को नमन करते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और खानपान के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने के लिए आज बोरे बासी खाने की अपील की। इस अपील से लाखों श्रमिकों, हमालों, मजदूरों का सम्मान बढ़ा है। पूरे छत्तीसगढ़ में आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाने के साथ ही श्रमिकों की श्रम शक्ति का सम्मान किया जा रहा है।

बोरे बासी छत्तीसगढ़ का ऐसा भोजन है जो बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर रात भर रख कर बनाया जाता है। सुबह उसमें हल्का नमक डालकर टमाटर की चटनी या अचार और कच्चे प्याज के साथ खाया जाता है। छत्तीसगढ़ के लोग प्रायः सुबह बासी का ही नाश्ता करते हैं। बोरे बासी खाने से न सिर्फ गर्मी और लू से राहत मिलती है, बल्कि बीपी कंट्रोल रहता है डि-हाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। इस मौके पर दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अधय्क्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वार, पप्पू श्रीवास्तव, देवेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व श्रमिक मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

