- पर्वत, पहाड़ी और झरने के पास बैठकर नारायणपुर में तैनात जवानों ने खाया बोरे बासी
द सीजी न्यूज
जवानों ने कहा कि अब हम प्रयास करेंगे कि गर्मियों में अक्सर बोरे बासी खाएँ। डीआरजी टीम प्रभारी मुकेश्वर ध्रुव ने कहा कि गर्मी के दिनों में अगर किसी दिन रात चाँवल बच जाएगा तो वे जवानों के साथ सुबह बोरे बासी जरूर खाएँगे। जिला पुलिस बल, नारायणपुर के कुछ जवानों में अपने सोशल मीडिया अकॉउंट में बोरे बासी का फोटो भी शेयर किया है।
आज मजदूर दिवस के अवसर पर नारायणपुर जिले में तैनात जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और डीआरजी के जवानों ने बोरे बासी खाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर मजदूर दिवस के अवसर पर बोरे बासी खाकर जवान आत्मविभोर हो गए। जवान बोले – धन्यवाद सीएम सर, आपने बचपन और घर की याद दिला दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

