Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर मध्य ब्लॉक और दक्षिण व पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस ने किया श्रमिकों का सम्मान

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर दुर्ग शहर के दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस और पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में 1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के साथ बोरे बासी का सेवन कर श्रमिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वेयर हाऊसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष विधायक अरुण वोरा, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव उपस्थित थे।

इस मौके पर वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदैव ही सामान्य जनों के लिए कार्य किया है और आज भी छत्तीसगढ़ अस्मिता को संजो कर रखने में अपना योगदान दे रहे हैं। श्रमिकों का सम्मान करते हुए उन कल्याण के लिए नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने मजदूरों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया। पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पार्षद प्रकाश जोशी, अजय शर्मा, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, जीवन दीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, देवेश मिश्रा व सुशील भारद्वाज, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, भोजराज यादव, विमल तिवारी, विजय चंद्राकर, विनोद सेन, प्रीतम देशमुख, सीताराम ठाकुर, बृजमोहन तिवारी, जितेंद्र तिवारी, बिंदु राजपूत, एनी पीटर, धर्मेंद्र महानंदा, बंटी नवरंग, वंदना चौहान, जितेंद्र चंद्राकर, केडी देवांगन, कमलेश नागरची, पिंकी झा, माधुरी सोनी, राकेश साहू, रूपेश चतुर्वेदी, विकास यादव, लीना दुबे, छाया चौधरी, प्रहलाद साहू, शिव नारायण साहू व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मध्य ब्लॉक कांग्रेस द्वारा श्रमिकों का सम्मान कर बोरे बासी दिवस मनाया
स्‍वस्‍थ जीवन का आधार हमर बोरे बासी – अरूण वोरा
मध्‍य ब्‍लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आज 1 मई को राजीव भवन में श्रमिक दिवस के साथ-साथ बोरे बासी दिवस हर्षोउल्‍लास के साथ मनाया गया। श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों का सम्‍मान दुर्ग शहर विधायक राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, सभापति राजेश यादव की विशेष उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों को श्रीफल, शाल, गमछा पहना कर सम्‍मानित किया गया। अतिथियों ने श्रमिकों के साथ बैठकर अथान चटनी चेचभाजी बरी महि गोंदली मिर्ची के साथ बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और खानपान पर गर्व किया।


इस अवसर पर दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा ने कहा कि बोरे बासी राज्‍य की संस्‍कृति से जुडा हुआ है, आधुनिकता की दौड में नई पीढी इसे भूल रही थी। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्‍य की संस्‍कृति और परम्‍पराओं को पुनर्जीवित करने का काम किया है। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्‍द्र साहू, सत्‍यवती वर्मा, रामकली यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्‍या ढीमर, विशाल देशमुख ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्‍ता संदीप श्रीवास्‍तव व आभार प्रदर्शन मध्‍य ब्‍लाक कांग्रेस अध्‍यक्ष अलताफ अहमद ने किया। कार्यक्रम में कमल नारायण रूंगटा, हेमन्‍त तिवारी, पार्षद भोला महोबिया, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू, पार्षद मंदीप भाटिया, बृजलाल पटेल, प्रकाश जोशी, श्रद्धा सोनी, शिवाकांत तिवारी, अनूप पाटिल, मीना मानिकपुरी, शकुन ढीमर, छाया चौधरी, कल्‍याण सिंह ठाकुर, राजकुमार वर्मा, बृजलाल पटेल, अशोक मेहरा, पाशी अली, प्रीति साहू, देविका राऊत, निशांत गोडबोले, शिशिरकांत कसार, विकास यादव, निरूपमा जस्‍सल, थानेश्‍वर साहू, माधुरी सोनी, अनीस रजा, जितेन्‍द्र तिवारी, कमलेश नगारची, कृष्‍णा देवांगन, रामरतन जलतारे, मो;रफीक खान, हितेश सेन, लक्‍की नागेश, भागीरथी मटियारा, निन्‍द्रा जाल, के रानी, तेजराम सोनकर, मोहन लाल सिन्‍हा, दीपिका राउत, नेहा जैन, बिन्‍दु सिंह राजपूत, पिन्‍टू बृज किशोर शर्मा, सुरेश भैसारे, बृज मोहन तिवारी, मोहम्मद यूसुफ अली, विकास यादव, राकेश सिन्हा, थानेश्वर साहू, समय लाल साहू, लीना दुबे, नरेंद्र पटेल सहित कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष बेलचंदन ने सहकारिता मंत्री कश्यप को दी जन्मदिन की बधाई

THE CG NEWS छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!