Breaking News

बोरे बासी खाकर किया रोजा अफ्तार

द सीजी न्यूज

रमजान के पवित्र महीने में आज 29 वां रोजा रखा गया। आम तौर पर मुस्लिम समाज के लोग इफ्तार के वक्त शर्बत और पकवान से रोजा खोलते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज श्रमिक दिवस के मौके पर बोरे बासी खाने की अपील के बाद आज मुस्लिम समाज के अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने भी इफ्तार के समय बोरे बासी खाकर रोजा इफ़्तार किया गया।

रमजान के महीने में ईओडब्लू और एंटी करप्शन ब्यूरो के चीफ आरिफ शेख और आदिम जाति कल्याण विभाग की कमिश्नर शम्मी आबिदी ने बोरे बासी खाकर रोजा इफ्तार किया। 

दुर्ग नगर निगम के एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी ने बोरे बासी खाकर रोजा इफ्तार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश व दुनिया में रहने वाले छत्तीसगढ़ी लोगों ने आज बोरे बासी खाकर राज्य के खानपान और संस्कृति के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया है। सीएम के आव्हान से श्रमिकों का मान भी बढ़ा है।

युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष अय्यूब खान ने बोरे बासी खाकर बोरे बासी दिवस मनाया। अय्यूब ने कहा कि अगले साल से 1 मई को छत्तीसगढ़ी खानपान को बढ़ावा देने के लिए बोरे बासी दिवस का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। हर वर्ष बड़े लंगर और भंडारा कराते हुए गरीब, मजदूर, किसानों के साथ बैठ कर बोरे बासी खाएंगे।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!