- किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा
द सीजी न्यूज
कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे प्रदेश के साथ-साथ बेमेतरा जिले में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैय्या कराने नई-नई सौगाते दे रहे हैं। कृषि मंत्री ने शनिवार को साजा क्षेत्र प्रवास के दौरान जलसंसाधन विभाग और मण्डी बोर्ड के अन्तर्गत 77 करोड़ 84 लाख 27 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत 11 स्थानों पर तटबंध सुरक्षा, एनीकट कम काजवे का निर्माण, व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर व लघु नहरों का रिमॉडलिंग और लाईनिंग कार्य, एनीकट कम रपटा निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।

कृषि मंत्री ने ग्राम सेमरिया में मण्डी बोर्ड द्वारा 62 लाख 42 हजार रुपए की लागत से बनने वाले 13 नग गली कांक्रीटीकरण कार्य की आधार शिला रखी। कृषि मंत्री ने जलसंसाधन विभाग के 11 कार्यों का शिलान्यास किया, इनमें विधानसभा साजा अन्तर्गत तटबंध सुरक्षा योजना के तहत ग्राम देउरगांव में 2 करोड़ 20 लाख 82 हजार रुपये, मासुलगोंदी मे 2 करोड़ 24 लाख 04 हजार रुपये, सोनपांडर में 2 करोड़ 24 लाख 12 हजार रुपए, बुधवारा में 1 करोड़ 90लाख 84 हजार रुपए, भोजेवारा में 1 करोड़ 28 लाख 76 हजार रुपये, चोरभट्ठी-चेचानमेटा एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य 2 करोड़ 48 लाख 77 हजार रुपये, कुबिया व्यपवर्तन का शेर्ष कार्य, मुख्य एवं लघु नहरों का रिमॉडलिंग तथा लायनिंग कार्य 6.75 करोड़, करुआ व्यपवर्तन योजना की मुख्य एवं लघु नहरों का रिमॉडलिंग तथा लाइनिंग एवं पक्के कार्य 17.01 करोड़ रुपए, डोटू व्यपवर्तन शीर्ष एवं (एलबीसी एवं आरबीसी) लघु नहरों का रिमॉडलिंग तथा लाइनिंग कार्य 36.12 करोड़ रुपये, गब्दी व्यपवर्तन योजना की बायीं तट नहर का रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 70 लाख 50 हजार रुपये एवं विधानसभा बेमेतरा अन्तर्गत ग्राम डोटू नाला पर 2 करोड़ 26 लाख की लागत से हड़गांव-केछवई एनीकट कम रपटा का निर्माण कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर बंसी पटेल, संतोष वर्मा साजा, नगर पंचायत अध्यक्ष साजा शालिनी मनोज जयसवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज जयसवाल, डेनिस यादव, अध्यक्ष जैव विविधता प्रबंधन समिति, जनभागीदारी अध्यक्ष बिजेंदर वर्मा, जनार्दन सिंह राजपूत, रमेशचंद्र तिवारी, जितेन्द्र जैन, नगर उपाध्यक्ष योगेश्वर सोनी, पार्षद गण ज्योति राठी, पुष्पा प्रकाश सिन्हा, अवधेश गोयल, संतोष बाजिगर यादव, सागर सिन्हा, रमेश निर्मलकर, रवि सेन, ईश्वरीय निर्मलकर, दिनेश वर्मा, मनोज राजपूत, रोहित वर्मा, शांता निर्मलकर, दिनेश साहू, थानेश्वर साहू, भूजल मिश्रा, मोंटी निर्मलकर, ग्राम पंचायत रौद्रा के सरपंच अशोक कौशल, सरपंच सेमरिया शिवा ध्रुव, हाटरांका के सरपंच सरस्वती साहू के अलावा वरिष्ट कार्यकर्ता पुन्नीदास मानिकपुरी, घनाराम यादव, जितेंद्र उपाध्याय, कार्यपालन अभियंता सुरेश दुबे सहित अन्य अधिकारी विभाग ग्रामवासी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
