Breaking News

जहां पहले पसरी थी गंदगी … अब वहां सेल्फी लेने पहुंचते हैं लोग

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में सभी 60 वार्डो में ब्यूटिफिकेशन पाइंट बनाए जा रहे हैं। महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर हरेश मंडावी की परिकल्पना के अनुसार इन स्थानों का सौंदर्यीकरण किया गया है। पहले इन स्थानों पर वार्ड के नागरिक अपने-अपने घरों का कचरा फेंकते थे और उस स्थान पर गंदगी पसरी रहती थी। बदबू से वार्ड में रहने वाले निवासी परेशान थे। उन सभी स्थानों पर मनमोहक पेंटिंग से साज सज्जा की गई है।

निगम कमिश्नर हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गिरीश दीवान और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली व पीआईयू शेखर वर्मा के साथ निगम के सभी इंजिनियर और अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने वार्ड में रहने वाले नागरिको को कचरा न फेंकने की समझाईश दी। इसके बाद ब्यूटीफिकेशन पाॅईंट बनाए गए। इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!