द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ’ईद-उल-फितर’ की मुबारकबाद दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबकी तरक्की, खुशहाली और अमन-शांति के लिए दुआ की है। ईद की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रमजान के पाक महीने के आखिर में ईद का जश्न सभी मिलजुलकर धूमधाम से मनाते है। यह त्योहार हमें ऊंच-नीच, छोटे-बडे़ का भेदभाव भुलाकर आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। यह वास्तव में सामाजिक समरसता का त्यौहार है, जो परस्पर प्रेम और सौहार्द्र बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने खुशी के इस पर्व को लोगों से सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
