Breaking News

3 मई को मनाई जाएगी ईद : दुर्ग और भिलाई में ईद की नमाज का समय तय

द सीजी न्यूज 

दुर्ग में यहां पढ़ी जाएगी ईद की नमाज  

भिलाई में ईद की नमाज का वक्त 

ईदुल फित्र पर्व मनाने की तैयारियां शहर की दूसरी मस्जिदों ओर शहर की ईदगाहो में कर ली गई है। मर्कजी मस्जिद पावर हाऊस कैम्प 2 की ओर से सैयद असलम ने बताया कि यहां हाफिज कासिम बस्तवी ईद की नमाज सुबह 8.30 पढ़ाएंगे। वही मर्कज मस्जिद नूर सुपेला मे मौलाना शकील सुबह 8.45 बजे, जामा मस्जिद हुडको में सुबह 7.30 बजे, मस्जिद भिलाई-3 पेट्रोल पंप के पीछे सुबह 9.30 बजे हाफिज अताउल्लाह और चरोदा में मौलाना मुजीब सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज पढ़ाएंगे।

दो साल बाद ईदगाह और मस्जिदों में होगी ईद की नमाज

माहे रमजान में कड़ी धूप और गर्मी के बीच 30 रोजे पूरे करने के बाद शहर के मुस्लिम समुदाय के लोग 3 मई मंगलवार को ईदुल फित्र का त्यौहार मनाएंगे। ईद के ठीक एक दिन पहले चांद रात को आज बाजार में रौनक बढ़ गई है। लोग देर रात तक सेवईं, मेवे, कपड़े और दीगर सामान खरीदते रहे। शहर की सभी मस्जिदों में ईद उल फितर पर्व को देखते हुए शानदार रोशनी की गई है।

कोविड काल के दो साल बाद यह पहला मौका है जब ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज होगी। बीते दो साल में गिनती के 5 लोगों ने ईद की नमाज अदा की थी और बाकी लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। अब कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद हो रही सार्वजनिक नमाज को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। मस्जिदों व ईदगाह के बाद लोग कब्रिस्तान जाकर अपने दिवंगत परिजनों की कब्र पर दुआएं करेंगे।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!