द सीजी न्यूज
दुर्ग शहर मेंआंधी तूफान और बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम 4 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला। शहर के समीप समोदा ग्राम में अचानक आई तेज अंधड़ और बारिश के कारण रोड पर पेड़ गिर गए। जिसके कारण यातायात बाधित रहा।
बिजली के खंभे और तार धाराशायी हो गए जिससे कई घंटे तक बिजली गुल रही। झोपड़ियों में रहने वाले लोग अपने उजड़े आशियाने को सहजने की कोशिश करते रहे। खेतों में कटाई के लिए तैयार फसल को भी भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
गोदामों में लगे टिन शेड भी उखड़ गए और उनका गोदामों में रखी सामग्री पानी मे भीगकर खराब हो गई। समोदा गांव में मुख्य मार्ग से लगे महावीर फूड्स समोदा में भी गोदामों के टिन शेड उड़ने और पानी भरने के कारण राइस मिल में रखा लाखों का धान व चांवल खराब हो गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


