Breaking News

अमन व सलामती की दुआओं के साथ ईद का पर्व मनाया गया

द सीजी न्यूज

भिलाई-दुर्ग। रमजान के महीने में 30 दिन के रोजे पूरे करने के बाद मंगलवार को मुस्लिम समुदाय में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दुर्ग और भिलाई शहर की तमाम ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद दुआओं में अमन व सलामती के लिए हजारों हाथ उठे। मस्जिदों के अलावा शहर के कब्रिस्तान में भी ईद उल फितर की रौनक रही। नमाज के बाद लोगों ने अपने परिजनों की कब्र पर दुआएं की। इसके बाद लोगों का ईद मिलने और एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

सेक्टर-6 मस्जिद के अलावा ईदगाह रिसाली, ईदगाह फरीद नगर, रजा जामा मस्जिद कैम्प-2 पावर हाउस, गौसिया मस्जिद कैम्प-1, हाउसिंग शेरे खुदा मस्जिद ईदगाह,अशरफी मस्जिद जोन-3 खुर्सीपार, मरकजी मस्जिद पावर हाऊस कैम्प-2, मरकज मस्जिद नूर सुपेला, जामा मस्जिद हुडको, मस्जिद भिलाई-3 पेट्रोल पंप के पीछे, चरोदा, कुम्हारी, जामुल व अन्य मस्जिदों में भी ईद की विशेष नमाज अदा की गई।

पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ईदगाह सेक्टर-6 पहुंचे और सभी को ईद की मुबारकबाद दी। विधायक देवेंद्र यादव ने अपना शुभकामना संदेश मस्जिद ट्रस्ट के माध्यम से भिजवाया। नमाज के बाद लोग गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते रहे।

दुर्ग में विधायक अरुण वोरा, धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, भोला महोबिया, संजय कोहले सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने केलाबाड़ी दुर्ग में नूरी मस्जिद के सामने ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मस्जिद के सदर सिराज भाई, मुस्लिम सांस्कृतिक भवन के अध्यक्ष हाजी नवाब अली,  सैयद शाकिर अली, गुलाम रहमानी, अज्जू भाई, शाहनवाज, बरकत अली, जाकिर अली, इकराम, इरशाद रिजवी, अब्दुल वहीद, सैयद इकबाल अली, आबिद चौहान, मोहम्मद अतीक, वसीम खोखर, मुस्ताक खोखर, इमरान भाई, बबला, माजिद आदि मौजूद थे।

विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने तकियापारा ईदगाह मैदान में जाकर मुसलमानों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान कांग्रेस नेता रऊफ कुरैशी, संदीप वोरा, नासिर खोखर, अय्यूब खान, संजय कोहले, अहमद निजामी, सैय्यद आसिफ भी मौजूद थे।

पुलिस कर्मियों का सम्मान किया मस्जिद में

मरकजी मस्जिद पावर हाउस कैम्प-2 मे ईदुल फितर की नमाज हाफिज कासिम बस्तवी ने अदा कराई। इस मौके पर पुलिसकर्मियों का सम्मान इमाम हाफिज कासिम बस्तवी, सदर मोहम्मद असलम व नायब सदर इमामुद्दीन पटेल सहित अन्य लोगों ने किया। सभी ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पुलिस विभाग के भोलानाथ ठाकुर, अनिल कुमार नेताम और लखी कश्यप ने कहा कि किसी धार्मिक संस्थान मे ड्यूटी के  दौरान सम्मान मिलना हमारे देश की सांस्कृतिक पहचान और भाईचारे की मिसाल है।

इस मौके पर सेक्रेटरी सैय्यद असलम, नायब सेक्रेटरी मोहम्मद अकरम ,खंजाची सगीर जमाल,आजम खान, मोहतमिम हाफिज अमान, अब्दुल्लाह ,हाफिज मोनू,सोहेल,अशरफ, ताहिर, अजहर कुरैशी उबैदुल्लाह, नूर मोहम्मद, युसूफ सिद्दीकी, शाकिर, अली सिद्दीकी, साहिल खान,सईद, आदिल, अदनान, अब्दुुल कवि, हाफिज अहमद, फखरुद्दीन पटेल और जफर कुरैशी ने पुलिस कर्मियों को मीठी सेवईयों के साथ गुलदस्ता भेंट किया।

हाउसिंग बोर्ड में पीयुष मिश्रा ने मुंह मीठा कराया

ईद के मौके पर पार्षद पीयुष मिश्रा ने सेवईयों का स्टाल लगाकर सभी नमाजियों का इस्तकबाल किया। पीयुष यहां शेर ए खुदा ईदगाह में दशक भर से ज्यादा अरसे से ईद के मौके पर सेवईंयों का स्टाल लगाते हैं और सभी नमाजियों का मुंह मीठा करा गले लगा कर उन्हें मुबारकबाद देते हैं। यहां इमामों ख़तीब मौलाना याह्या मिस्बाही ने नमाज अदा कराई। जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी लोगों ने ईदगाह पहुंच कर ईद मुबारक दी। कमेटी ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सहित तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया।

तीन भाईयों ने मस्जिद को दी एंबुलेंस

ईद के मौके पर गौसिया मस्जिद, कैम्प-1 को एक परिवार की ओर से एंबुलेंस भेंट की गई। तीन भाईयों वहाबुद्दीन, इस्लामुद्दीन और सईदुद्दीन ने अपनी ओर से मस्जिद को यह एंबुलेंस दी है। मस्जिद कमेटी ने इंसानियत की बेहतरी के लिए की गई इस पहल पर आभार जताया है।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!