Breaking News

ब्रेकिंग : प्रदेशव्यापी दौरे के पहले ही दिन सीएम ने दिखाए सख्त तेवर : कुसमी नगर पंचायत सीएमओ सस्पेंड

द सीजी न्यूज

प्रदेशव्यापी दौरे के पहले दिन ही सीएम भूपेश बघेल को सरकारी कामकाज में अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने सख्त एक्शन लिया। कुसमी में शशिकला नाम की महिला ने गरीबी रेखा से नाम कटने की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत की थी। महिला राशन कार्ड के लिए भटक रही थी। आज सीएम भूपेश  बघेल को यह जानकारी मिलने पर उन्होंने सीएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिये। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री का आज 4 मई से हर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेशव्यापी दौरा शुरू हुआ है।

मुख्यमंत्री ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी का भी निरीक्षण किया। हितग्राहियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और राशन वितरण से संबंधित जानकारी ली। मुख्य मंत्री ने राशन दुकान का स्टाक रजिस्टर चेक किया और राशन के स्टाक की ली जानकारी। हितग्राहियों से पूछा कि राशन किस दर पर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने खुद चावल तौलकर हितग्राही को राशन भी दिया।

इससे पहले सीएम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुसमी पहुँचते ही हैलीपेड के सामने स्थित कुसमी थाना का निरीक्षण करने पहुंचे।  थाना परिसर में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री ने श्री राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की ।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!