Breaking News

सुबह 6 बजे से वार्डों में पानी सप्लाई का हाल देखने निकले वोरा : अफसरों को सख्त हिदायत दी – शहर के हर वार्ड में लोगों को मिले भरपूर पानी

  • मठपारा में वोरा की मौजूदगी में नागरिकों ने पूर्व सभापति दिनेश देवांगन से तीखा विवाद : लोगों ने वाल्व में छेड़छाड़ का लगाया आरोप

द सीजी न्यूज 

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा आज सुबह 6 बजे से पानी सप्लाई का हाल जानने वार्डों का दौरा करने निकल पड़े। उन्होंने वार्ड 17, वार्ड 18, वार्ड 1, वार्ड 2, वार्ड 3, वार्ड 4 का सघन दौरा किया। वोरा ने इन वार्डों में लोगों से पानी प्रेशर की जानकारी ली। नागरिकों ने बताया कि सब जगह नल से पानी मिल रहा है। कुछ स्थानों पर पानी का प्रेशर कम होने की जानकारी मिली। वोरा ने साथ चल रहे अफसरों से साफ कहा कि कहीं भी पानी के प्रेशर की शिकायत नहीं होनी चाहिए। सभी वार्डों में नागरिकों को पर्याप्त पानी मिलने की व्यवस्था करें। पानी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

वोरा ने आज जल कार्य प्रभारी संजय कोहले, पूर्व जलकार्य प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, पार्षद निर्मला साहू, दिनेश देवांगन, विजयंत पटेल, पप्पू श्रीवास्तव के साथ अलग-अलग वार्डों का दौरा किया। वोरा ने स्पष्ट हिदायत देते हुए निगम अफसरों से कहा है कि दुर्ग शहर के सभी वार्डों में भरपूर पानी मिलना चाहिए। उन्होंने कमिश्नर से कहा है कि अमृत मिशन और जल कार्य विभाग के अफसरों की मीटिंग लेकर वार्डों में पर्याप्त पानी सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कहीं भी पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इस मामले में राजनीति करने वालों को नसीहत देते हुए वोरा ने कहा कि पानी के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

पूर्व सभापति पर स्थानीय लोगों ने लगाए आरोप : वाल्व में छेड़छाड़ के कारण नहीं मिलता पानी का प्रेशर

वार्ड 4 में स्थानीय नागरिकों और भाजपा के पूर्व पार्षद दिनेश देवांगन के बीच तीखा विवाद हो गया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि वाल्व में छेड़छाड़ की जाती है जिसके कारण पानी सप्लाई प्रभावित हो रही है। कुछ युवकों ने यहां तक कहा कि दिनेश देवांगन ( वर्तमान पार्षद लीना देवांगन के पति ) के संरक्षण में ही वाल्व में छेड़छाड़ की जा रही है, जिसके कारण कुछ गलियों में पानी का प्रेशर कम और कुछ गलियों में ज्यादा पानी सप्लाई हो रही है। इस मामले को लेकर दिनेश देवांगन के साथ स्थानीय युवकों का काफी गर्मागर्म विवाद शुरू हो गया। बाद में विधायक वोरा ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वोरा ने कहा कि सभी वार्डों में भरपूर पानी की सप्लाई करने के निर्देश दिये गए हैं। जल कार्य प्रभारी संजय कोहले ने भी वाल्व में छेड़छाड़ की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि विधायक अरुण वोरा ने हर क्षेत्र में भरपूर पानी सप्लाई के निर्देश लगातार दे रहे हैं। अगर वाल्व में छेड़छाड़ की जा रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। आपको बता दें कि कल दिनेश देवांगन के नेतृत्व में ही वार्ड 4 के दर्जनों लोगों ने नगर निगम में पानी का प्रेशर कम होने की शिकायत को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया था। आज उन्हीं के वार्ड में लोगों वाल्व में छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!