द सीजी न्यूज
देश के जाने माने लेखक, पत्रकार रशीद किदवई ने भारतीय राजनीति को प्रभावित करने वाली हस्तियों को लेकर एक किताब लिखी है – LEADERS, POLITICIANS, CITIZENS – FIFTY FIGURES WHO INFLUENCED INDIA’s POLITICS। पुस्तक में राजनीति से जुड़े 50 डायनामिक व्यक्तियों को शामिल किया गया है, जिनके जीवन और राजनीतिक कालखंड को स्वतंत्र भारत के राजनीतिक रंगमंच में सबसे प्रमुखता से शामिल किया गया है।
पुस्तक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा, एस जयपाल रेड्डी जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियों पर लिखी गई किताब की काफी चर्चा हो रही है। पुस्तक में मोतीलाल वोरा पर 6 पेज का लेख है। वोरा की सरलता और विनम्र राजनीति के पथ पर चलकर सत्ता और संगठन के सबसे प्रमुख शीर्ष पदों पर आसीन होने की दास्तान भी है और उनकी राजनीतिक यात्रा से जुड़े जीवंत किस्से भी हैं।
यह पुस्तक बताती है कि विचारधाराओं को पार करने और सरकारों, नेताओं, राजनेताओं, नागरिकों के मानवीय पहलू पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही भारतीय लोकतंत्र का एक सम्मोहक इतिहास भी है। लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने में इनके रोल और आजाद भारत के राजनीतिक संस्कृति के इतिहास को पुस्तक में दिलचस्प तरीके से बयान किया गया है।
भारतीय राजनीति के गेम चेंजर प्रणब मुखर्जी, पी.वी. नरसिम्हा राव और ज्योति बसु जैसे करिश्माई नेताओं के साथ ही भीड़ खींचने वाले शेख अब्दुल्ला और कांशीराम, चंद्रास्वामी, अमर सिंह, अजीत जोगी, माधवराव सिंधिया, मुफ्ती मोहम्मद सईद, जयललिता, विनोद खन्ना और एम. करुणानिधि, कुशल नाविक जैसे अहमद पटेल और वी.सी. शुक्ल को भी इस सूची में स्थान दिया गया है। यह किताब अमेज़न पर उपलब्ध है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
