Breaking News

विधायक वोरा के बाद आज कलेक्टर ने किया पानी सप्लाई व्यवस्था का निरीक्षण : अफसरों को फील्ड में रहने दिये निर्देश

  • करहीडीह में पहली बार नल से मिला पानी 
  • गया नगर, शंकर नगर और करहीडीह में पानी खुलने के समय पहुंचे कलेक्टर, अधिकारियों नल खुलने के दौरान फील्ड में रहने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / शहर में पेयजल व्यवस्था को लेकर बुधवार को भाजपा पार्षदों के प्रदर्शन के बाद विधायक ने सुबह 6 बजे से वार्डों में पानी सप्लाई व्यवस्था का जायजा लिया था। आज कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सुबह नल खुलने के समय गया नगर, शंकर नगर और करहीडीह में लोगों से मुलाकात की। वर्षों तक करहीडीह के लोग पेयजल के लिए हैंडपंप पर आश्रित थे, गर्मी में यहां समस्या काफी गंभीर होती थी। पहली बार अमृत मिशन के माध्यम से लोगों के घरों में पानी पहुंचा है। लोगों ने कलेक्टर से कहा कि गर्मी का समय हमारे लिए सबसे मुश्किल वक्त होता था। इस बार हमारे क्षेत्र में नल कनेक्शन मिलने से पानी की समस्या दूर हुई।

निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि तीन साल पहले दुर्ग शहर में मई महीने में 61 टैंकर चलते थे, अब केवल छह टैंकरों की जरूरत पड़ रही है। कलेक्टर ने तीनों जगहों में लोगों से पानी के प्रेशर के बारे में भी पूछा। वार्डवासियों ने बताया कि पानी अच्छे प्रेशर से आ रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने देखा कि कुछ जगहों पर पानी व्यर्थ बह रहा था। इस पर कलेक्टर ने लोगों से पानी का उचित उपयोग करने कहा। खुले नलों में टोंटी लगाने के निर्देश भी दिये। एक-दो घरों में प्रेशर की दिक्कत का पता चलने पर कलेक्टर ने व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश दिये।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दोनों वक्त नल खुलने के समय मानिटरिंग के लिए मौजूद रहें। किसी घर में नल कनेक्शन में जलापूर्ति में कुछ समस्या आ रही है या प्रेशर की कमी है तो इसे तुरंत ठीक करें। स्वच्छ और पर्याप्त मात्रा में पेयजल सभी घरों के लिए होना चाहिए। हर दिन इसकी मानिटरिंग करते रहें। पानी का अपव्यय किसी घर में न होने पाए। इस पर लगातार नजर रखें। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद लीना देवांगन और नरेंद्र बंजारे भी उपस्थित थे।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!