द सीजी न्यूज
गरीबों के लिए बेहद संवेदनशील रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गरीबों के प्रति हमदर्दी का एक और अध्याय गढ़ा। उन्होंने नेत्रहीन बालिकाओं चंदा और रिया के इलाज का बीड़ा उठाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रामानुजगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों बच्चियों का इलाज देश के जिस अस्पताल में भी होगा, वहां उनका इलाज कराया जाएगा। राज्य शासन उनका पूरा खर्चा वहन करेगी।

सीएम ने कहा कि दिल्ली या चेन्नई जहाँ जरूरत होगी, वहां इन बच्चियों को भेजेंगे। अस्पताल के स्टॉफ के साथ बच्चियों और मां को भेजा जाएगा। कल आरागाही गांव में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अपनी मां अनति देवी के संग दो नेत्रहीन बेटियां आई थी। मुख्यमंत्री ने कल भेंट मुलाकात में रो रही अनति देवी से कहा था कि आप चिंता ना करें, बच्चों के इलाज के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। सीएम ने कहा कि बच्चों की आँखों की रोशनी आ जाए, इसके लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal