Breaking News

एक और पटवारी सस्पेंड 

  • मुख्यमंत्री ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पटवारी पन्नेलाल के विरूद्ध रिश्वत लेने की शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने के निर्देश दिये थे इसके बाद एक और पटवारी को सस्पेंड किया गया है।  

द सीजी न्यूज 

मुंगेली के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने शासकीय कार्य में उदासीनता और लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर के निर्देश पर मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार ने पटवारी हल्का नम्बर 38 के पटवारी भुवाबल सिंह नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार ने बताया कि आवेदक फूलदास पिता भुकलू ग्राम पदमपुर के द्वारा पटवारी भुवाबल सिंह नेताम के विरूद्ध ग्राम पदमपुर में स्थित भूमि खसरा नम्बर 718/1 रकबा 0.5260 हेक्टेयर भूमि पर राजस्व दस्तावेज में कूटरचना करने की शिकायत की गई थी। जांच कराने पर राजस्व दस्तावेज में कूटरचना करना पाया गया।

उन्होंने बताया कि पटवारी भुवाबल सिंह नेताम के इस कृत्य को शासकीय कार्य में लापरवाही और उदासीनता मानते हुए आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में पटवारी भुवाबल सिंह नेताम का मुख्यालय कानूनगो शाखा तहसील मुंगेली निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!