Breaking News

मुख्यमंत्री ने नन्हीं स्मृति को कराई हेलीकॉप्टर की सैर

द सीजी न्यूज 

नन्हीं छात्रा स्मृति की जिद पूरी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न सिर्फ स्मृति को बल्कि और भी बहुत से बच्चों को हेलीकॉप्टर से सैर कराई। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निरीक्षण के दौरान स्मृति ने आज ही हेलीकॉप्टर से सैर करने की जिद की थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल 10वीं-12वीं में इस साल जिलों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की सैर कराने का वादा किया था। क्लास टू में पढ़ने वाली स्मृति ने आज इसके बारे में सुना तो वह मुख्यमंत्री से जिद करने लगी कि उसे आज ही हेलीकॉप्टर पर बैठना है।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!