द सीजी न्यूज
दुर्ग विधानसभा आईटी सेल सोशल मीडिया की अध्यक्ष निकिता मिलिन्द और शहर जिला कांग्रेस की सचिव मीना पॉल ने आज पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की समस्याएं सुनी। बुजुर्गों को उनके जरूरत की सामग्री के अलावा फल और खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। निकिता मिलिंद ने बुजुर्गों के पास बैठकर उनकी समस्याएं पूछी और शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस नेत्रियों के निवेदन पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, दुर्ग नगर निगम के सभापति राजेश यादव, एआईसीसी मेंबर दीपक दुबे, नगर निगम के एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, पार्षद बिजेन्द्र भारद्वाज, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, प्रदेश कांग्रेस सचिव इरशाद रिजवी, अय्यूब खान, आनंद कपूर ताम्रकार, बृजमोहन तिवारी, सैय्यद अनीस रजा, अतीक अहमद, डॉ. जितेन्द्र कंसारी, संजय बत्रा, शेर सिंह छाबड़ा, प्रदेश सचिव अनिता तिवारी, खुशबू साहू, लीना दुबे, बिंदु राजपूत, डॉ. अश्वनी जांगड़े, एनी पीटर, वंदना, मधु, डॉ. शिल्पी सदाबहार, दीपिका सहित अन्य लोग भी मौके पर उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने निकिता मिलिन्द व मीना पॉल द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में निकिता मिलिन्द व मीना पॉल ने सभी कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
