- विधायक अरुण वोरा ने समस्याग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया
- निगम के जलकार्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने दिये निर्देश
द सीजी न्यूज
दुर्ग। उत्कल नगर में जलसंकट की शिकायत मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज सुबह संकटग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यहां सभी बोर या तो सूख गए हैं या फिर बिगड़े पड़े हैं। वोरा ने नाराजगी जताते हुए निगम अधिकारियों को बिगड़े बोर की मरम्मत तत्काल कराने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने कहा कि वार्ड 48 की बस्ती में करीब 5 सौ मकान हैं। जल संकट के कारण यहां के रहवासी परेशान हैं। निगम अधिकारी यहां पेयजल संकट की शिकायत का तत्काल निराकरण करें।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि न्यू पुलिस लाइन के बगल में उत्कल बस्ती में बोर से पानी नहीं मिल रहा है। ठगड़ा बांध में जलभराव न होने के कारण यहां का भूजल स्तर गिर गया है। बोर से पानी नहीं मिल रहा है। अमृत मिशन योजना के तहत लगे नलों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। वोरा ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि अमृत मिशन योजना का पानी पर्याप्त प्रेशर से उपलब्ध कराने आवश्यक कार्य किया जाए। स्थानीय नागरिकों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा करें
वोरा ने कहा कि शहर में अधूरी योजनाओं के बचे कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए। वोरा ने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से कहा है कि अमृत मिशन योजना के बचे कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट के सभी अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा कराना जरूरी है। मुख्यमंत्री हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उनके आगमन से पहले ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट योजना का काम पूरा कर लिया जाए। इसके अलावा जीई रोड और बोरसी रुआंबांधा रोड के डामरीकरण का काम भी बारिश से पहले पूरा किया जाना चाहिए। वोरा ने नगर निगम और पीडब्लूडी के सभी अधूरे कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए। किसी भी कार्य में लेटलतीफी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
