द सीजी न्यूज 

राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रीस में आयोजित जूनियर वर्ल्ड वेट लिफ्टिंग चौम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर सिल्वर मैडल प्राप्त करने वाली राजनांदगांव की वेट लिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को फोन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में रजक पदक जीत कर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने ज्ञानेश्वरी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।