Breaking News

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने रोका नाबालिग बालिका का बाल विवाह

द सीजी न्यूज 

राजनांदगांव। महिला एवं बाल विकास विभाग डोंगरगढ़ के परियोजना अधिकारी उषा झा को फोन पर एक बालिका के बाल विवाह होने की सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने तत्परता के साथ बाल विवाह रोकने की कार्रवाई की। उषा झा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश को इसकी जानकारी दी। रेणु प्रकाश के मार्गदर्शन में मौके पर टीम रवाना की गई।

टीम द्वारा बालिका की अंकसूची का अवलोकन करने पर पाया गया कि अभी उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। स्थानीय सरपंच, वार्ड पंच, आंगनबड़ी कार्यकर्ता, कोटवार, महिला समूह, ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में बाल विवाह न करने की समझाईश दी गई। इस पर परिवार के लोग बाल विवाह न करने के लिए सहमत हो गए। बाल विवाह रोकथाम की कार्रवाई के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी चन्द्रकिशोर लाड़े, संतोष केवट, रेखा नेताम, पर्यवेक्षक व चाईल्ड लाइन समन्वयक महेश साहू शामिल थे।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!