Breaking News

परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा : जगह-जगह भव्य स्वागत

द सीजी न्यूज 

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर आज दुर्ग में शोभायात्रा निकली। सर्व ब्राम्हण समाज दुर्ग और गौड़ ब्राम्हण समाज दुर्ग ने संयुक्त रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में विप्र महिला-पुरुष-बच्चे शामिल हुए।  शोभायात्रा का नेतृत्व सर्व ब्राम्हण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा जी, राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, दुर्ग शहर अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने किया। स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों को परशुराम जयंती की बधाई दी।

शोभायात्रा में गौड़ ब्राम्हण समाज के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए। शोभायात्रा में शिवाकांत तिवारी, जितेंद्र तिवारी, महेश दुबे, लीना दुबे, बृजमोहन तिवारी, सुमित शर्मा, अनिता तिवारी, राकेश तिवारी, राकेश शर्मा उपस्थित रहे। शोभायात्रा का पूरे शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विमल चन्द्र तिवारी ने दी है

जामा मस्जिद के पास मुस्लिम युवकों ने किया शोभयात्रा का स्वागत

जामा मस्जिद दुर्ग के पास सर्व ब्राह्मण समाज की शोभा यात्रा का मुस्लिम युवकों द्वारा स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों को कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया गया। इस अवसर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, सरोज यादव, अज़हर जमील, निगम के एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, जाकिर सिद्दीकी, अहमद चौहान, रजा खोखर, अबरार पंवार, विकास पुरोहित, राकेश, दुर्ग जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार जरीन, बंटी शर्मा, जहीर भाई, असलम, शरीफ खान, संजय शर्मा उपस्थित थे।

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया शोभा यात्रा पर बरसाए फूल : भव्य स्वागत किया

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा शोभायात्रा का स्वागत साईं द्वार के पास सिविल लाइन चौक में किया गया। मध्य  ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि-खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना करते हुए शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों को कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया गया। परशुराम जयंती की बधाई दी गई।


इस अवसर पर कल्याण सिंह ठाकुर, सी पी शर्मा, प्रोफेसर आर के तिवारी, रंजना गुप्ता, सुशील गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, बिंदु राजपूत, मंजू सोनी, रफीक खान, मोहन सिन्हा, मोहम्मद उस्मानी, ज्वाला अग्रवाल, बृजमोहन तिवारी, राकेश दुबे, जितेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश जैन, चंद्रशेखर पारख, संदीप बक्शी, अबरार पुवार, अली असगर, हरिओम गुप्ता उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!