द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा उप अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन आज किया गया। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों के 58 केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में 19,902 अभ्यर्थी शामिल हुए।
परीक्षा के लिए 20,436 अभ्यर्थियों ने फॉर्म जमा किया था। उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 87.6 रहा। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर उप अभियंता सिविल के 400 पदों पर भर्ती के लिए उप अभियंता भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
