Breaking News

मदर्स डे पर जरूरतमंद मां को मिली बड़ी मदद : मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से बेटे के ट्यूमर का इलाज कराने 3 दिनों में ही खाते में जमा हुए चार लाख

  • ताम्बेश्वर गौठान में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रीना विश्वास ने बताई थी अपनी परेशानी
  • आवेदन नहीं लिख पाई थी रीना … तब नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया ने लिखा था आवेदन 

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से मदर्स डे पर एक जरूरतमंद माँ को बड़ी सहायता मिल गई। मां की गुहार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके बीमार बेटे के इलाज के लिए तीन दिनों के भीतर 4 लाख रुपए की सहायता राशि पहुंचा दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे दिन 5 मई को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आरागाही गौठान में पहुंचे थे।

5 मई को सीएम के सामने गुहार लगाती रीना विश्वास

भेंट-मुलाकात के दौरान ताम्बेश्वरनगर गौठान में लोगों से मिलने पहुंचे सीएम को रीना विश्वास ने बताया कि उसके बेटे को ट्यूमर है और इलाज में काफी पैसे खर्च हो चुके है। इलाज जारी रखने के लिए उसके पास पैसे नहीं है और यह कहते हुए वह रो पड़ी। मुख्यमंत्री ने न केवल रीना को ढांढस बंधाया बल्कि तत्काल 4 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की। घोषणा के तीन दिन के भीतर ही रीना विश्वास के खाते में 4 लाख रुपये जमा हो गए है।
पैसे मिलने पर रीना ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस उम्मीद से मैंने गुहार लगाई थी, मुख्यमंत्री ने हमें उम्मीद से दोगुना स्नेह लौटाया है। मुख्यमंत्री ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराई है। ऐसा कोई संवेदनशील व्यक्ति ही कर सकता है। रीना बताती है कि कुछ साल पहले  ट्यूमर की वजह से वो अपने पति को खो चुकी है, लेकिन अब अपने बेटे को नहीं खोना चाहती है। मुख्यमंत्री के सहयोग से अब उनके बेटे का इलाज हो सकेगा। आज मदर्स डे के दिन इससे अनमोल उपहार कुछ नहीं हो सकता, जो उसके बच्चे की जान बचाए।

मां नहीं लिख पाई तो मंत्री ने लिखा आवेदन 

मुख्यमंत्री के समक्ष महिला ने आवेदन लिख पाने में असमर्थता जताने पर प्रार्थी की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बिना संकोच के खुद आवेदन लिखा और आवेदन पर मुख्यमंत्री ने तत्काल 4 लाख रुपये की राशि स्वेच्छानुदान से स्वीकृत कर दी।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!