- गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, तत्काल सब्सिडी दें : मुख्यमंत्री
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जनता के बीच पहुँचकर ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रहे हैं । रविवार को मुख्यमंत्री सूरजपुर जिले के नवापारा ग्राम पहुँचे। चौपाल में मुख्यमंत्री को केदारपुर के किसान अमरजीत कुर्रे ने बताया कि डेयरी की सब्सिडी अभी तक नहीं मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका नाम और गांव नोट कर लिया है। जिसने भी गड़बड़ी किया है, उस पर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल सब्सिडी देने के निर्देश भी दिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
