शिक्षकों

 नहीं आने

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुमेरपुर में पीडीएस राशन दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बरगद और पीपल पेड़ के नीचे भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना सहित गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा की।

निर्माण

उपसरपंच के घर पर किया भोजन

मुख्यमंत्री ने चौपाल के पूर्व उप सरपंच हरिप्रसाद साहू के घर भोजन ग्रहण किया। उन्होंने भोजन में लाल भाजी की तारीफ की। भाजी के अलावा भोजन में मुनगा बड़ी, मूंग हलवा, कढ़ी का स्वाद भी लिया। 

 मिलने

मुख्यमंत्री ने दी 56 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की सौगात

मुख्यमंत्री ने  56 करोड़ रुपए से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। करीब 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ क्वार्टर का लोकार्पण, 55.26 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 26 किलोमीटर लंबाई के सलका-कुंडोली मार्ग, चंदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 28 लाख रुपए के स्टाफ क्वार्टर और ग्राम कोट में 28 लाख रुपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान उपस्थित गौठान से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से गोधन न्याय योजना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों से धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में जेनेरिक दवा वितरण-उपलब्धता की जानकारी ली

ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात के लिए आज सुमेरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) का अवलोकन किया। उन्होंने यहां कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और एएनएम से प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या और औसत मासिक ओपीडी के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में दवा वितरण काउंटर और भंडार कक्ष भी देखा। उन्होंने जेनेरिक दवा वितरण, दवाईयों की उपलब्धता, स्टाक के रखरखाव और एक्सपायर्ड दवाईयों के निपटान के तरीकों की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सुमेरपुर ग्राम पंचायत भवन का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुमेरपुर में ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत के सचिव से गांव में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गांव में सिंचाई के लिए किए गए तालाब खुदाई के संबंध में पूछा। पंचायत सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में अभी मनरेगा के अंतर्गत सड़क निर्माण, वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन और कचरा प्रबंधन का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने सुमेरपुर में राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित हितग्राही कौशल प्रसाद साहू को अपने सामने ही तौलकर राशन दिलाया।

मुख्यमंत्री ने आगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को भेंट की पोषण टोकरी

मुख्यमंत्री ने सुमेरपुर में आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को पोषण टोकरी भेंट की और बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र खुलने और बंद होने के समय के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र में नियमित आने के लिए प्रेरित किया।

गौठान से आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं

मुख्यमंत्री ने जनचौपाल में गौठान समितियों से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर गोधन न्याय योजना के बारे जानकारी ली। महिलाओं ने उत्साह से बताया कि अब वे घर खर्च के लिए पति पर निर्भर नहीं रहती। उन्होंने मुख्यमंत्री को गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री तक विस्तार से जानकारी दी।